कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में 18 रिसोर्ट
भोपाल, 21 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के खटिया गांव में 18 रिसोर्ट व होटल संचालित है। बुधवार को राजस्व राज्य मंत्री करण सिंह वर्मा ने विधानसभा में विधायक नारायण सिंह द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बताया।
सिंह का आरेाप है कि खटिया गांव मे 25 से ज्यादा रिसोर्ट व होटल संचालित हैं जो अतिक्रमण कर चलाए जा रहे हैं। वहीं वर्मा का कहना है कि अगर विधायक अतिक्रमण कर चलाए जा रहे रिसोर्ट व होटल का ब्यौरा देंगे तो वह संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। वैसे उन्होंने 18 से ज्यादा रिसोर्ट होटल चलाए जाने की बात स्वीकार की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications