बिहार विधानसभा में हंगामा, 67 विधायक निलंबित (लीड-1)

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही विपक्षी दलों का हंगामा शुरू हो गया। उप सभापति शकील अहमद कुछ बोलने के लिए खड़े हुए तभी सत्ता पक्ष के लोगों ने उनको रोका। इससे विपक्ष नाराज हो गया।

इसके बाद सत्ता पक्ष के एक सदस्य ने हंगामा कर रहे विधायकों को सदन से निकालने का प्रस्ताव अध्यक्ष को दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद हंगामा कर रहे विधायकों को मार्शल बाहर निकालने लगे। विधानसभा के एक अधिकारी के अनुसार 67 विधायकों को निलंबित किया गया जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 42, लोकजन शक्ति पार्टी (लोजपा) के 11 और कांग्रेस के दो विधायक शामिल हैं।

इसके बावजूद हंगामा नहीं थमा तो सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी सदस्यों द्वारा अध्यक्ष पर चप्पल फेंकने की भी सूचना मिली, लेकिन विपक्ष ने इससे इंकार किया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि विपक्ष हंगामा करने पर उतारू था। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा कराने को तैयार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जंगल राज लाना चाहता है परंतु इस सरकार में यह संभव नहीं हैं।

विधानसभा के बाहर भी राजद, लोजपा सहित विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी रहा। इन कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। विधानसभा के अंदर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

बिहार में विकास कार्यो में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले की जांच पटना उच्च न्यायालय द्वारा केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे जाने के बाद से ही विपक्ष मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+