रूस में आतंकवादी हमले, 2 मरे
मास्को, 21 जुलाई (आईएएनएस)। रूस के हिंसाग्रस्त उत्तरी काकेसस क्षेत्र में बुधवार सुबह एक पनबिजली संयंत्र और पुलिस भवन पर हुए संदिग्ध आतंकवादी हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार अधिकारियों ने बताया, "इस्लामेई गांव में कुछ संदिग्ध आतंकवादियों ने बाकसन पनबिजली संयंत्र को आग लगा दी और दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना स्थानीय समयानुसार लगभग पांच बजे की है। एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, "इससे पहले बाकसन शहर में 3.15 बजे पुलिस की एक इमारत पर ग्रेनेड से हमला किया गया। वहां कोई हताहत नहीं हुआ।"
हमलावरों ने बाकसन संयंत्र के निकट दो विस्फोट भी किए। अधिकारियों का कहना है, "इस बात की आशंका है कि पुलिस भवन पर हमला करने वाले संगठन ने ही संयंत्र को भी निशाना बनाया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications