स्विमिंग पूल में डूबने से किशोरी की मौत
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम 8.45 बजे वंसत कुंज की रहने वाली अमृता सिंह की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई।
किशोरी पिछले दो महीनों से जेएनयू के पुराने परिसर के खेल परिसर में तैराकी सीख रही थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "हम घटना के बारे में कोच से पूछताछ कर रहे हैं। अधिकारियों और परिवार के सदस्यों से भी इस घटना के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। घटना के कारणों के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी मिल पाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications