चीन में 2 वेबसाइट बंद करेगी गूगल
कंपनी ने यह घोषणा चीन सरकार द्वारा गूगल को देश में सेवाएं जारी रखने की अनुमति दिए जाने के 10 दिन बाद मंगलवार को की।
गूगल ने इस योजना के तहत बेवसाइटों को रैंकिग देने वाली वेबसाइट और चीन की जीवनशैली पर आधारित एक वेबसाइट बंद करने का फैसला लिया है।
'चाइना डेली' समाचार पत्र के मुताबिक कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि इन सेवाओं के लिए मांग उम्मीद से काफी कम रही है।
इसके अलावा कंपनी ने स्थानीय वेबसाइट 'तियान्या डॉट सीएन' को दिए जा रहे तकनीकी सहयोग को भी बंद करने का फैसला लिया है।
बयान में कहा गया, "हम ग्राहकों एवं उपयोगकर्ताओं के लिए हमेशा नए उत्पाद तैयार करने की कोशिश करते हैं। जिनमें से कुछ उत्पाद सफल होते हैं और कुछ असफल हो जाते हैं।"
उन्होंने कहा कि चीन में रैंकिंग वेबसाइट और जीवनशैली वेबसाइट को लोगों ने पसंद नहीं किया इसलिए इसे बंद किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications