माकपा की केंद्रीय समिति की बैठक में शामिल नहीं हुए बुद्धदेब
बैठक का उद्देश्य विजयवाड़ा में 7-10 अगस्त को होने वाली पार्टी की विस्तारित केंद्रीय समिति की बैठक के लिए मसौदा दस्तावेज को अंतिम रूप देना है।
माकपा के एक सूत्र ने कहा कि वह बैठक में शामिल नहीं हैं। वह पश्चिम बंगाल में हैं।
बहरहाल माकपा की पश्चिम बंगाल इकाई के सचिव बिमान बोस और पोलित ब्यूरो सदस्य निरुपम सेन सहित अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल हैं।
पोलित ब्यूरो के वरिष्ठ सदस्य एम.के.पंधे ने मंगलवार को कहा कि भट्टाचार्य ने इस बात की सूचना नहीं दी कि वह बैठक में नहीं आ रहे हैं।
इस महीने के शुरू में नई दिल्ली में आयोजित पोलित ब्यूरो की एक अन्य बैठक में भी भट्टाचार्य उपस्थित नहीं हुए थे।
पार्टी नेताओं ने जहां इस मामले को महत्वहीन बनाने का प्रयास किया वहीं सूत्रों के अनुसार स्थानीय निकाय के चुनावों में माकपा की हार के बाद महासचिव प्रकाश करात के समर्थकों की आलोचना से भट्टाचार्य नाराज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications