ड्राइवर की समझदारी से टल गया पंजाब रेल हादसा
चण्डीगढ़। पंजाब में मंगलवार को एक बड़ी रेल दुर्घटना उस वक्त टल गई जब चालक दल को यह पता चल गया कि करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही एक्सप्रेस रेलगाड़ी के इंजन सहित चार बोगियां पूरी तरह से बाकी रेलगाड़ी से अलग हो गई हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
टल गया पंजाब रेल हादसा
संगरुर जिले मेंलेहरागागा स्टेशन के नजदीक हूक टूट जाने की वजह से हिमसागर एक्सप्रेस का इंजन और चार बोगियां बाकी रेलगाड़ी से अलग हो गई थीं। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि चालक दल को तुरंत इसका एहसास हो गया कि रेलगाड़ी की 16-17 बोगियां पीछे छूट गई हैं। प्रत्यक्षदर्शी रेलवे अधिकारियों ने बताया कि छोटे से विस्फोट के साथ ही हूक टूट गया था।
अधिकारी ने घटना के लिए तकनीकी गड़बड़ी को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने बताया कि इसकी जांच की जा रही है और मरम्मत कार्य भी चल रहा है।उल्लेखनीय है कि हिमसागर एक्सप्रेस जम्मू सिटी से तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक चलती है।













Click it and Unblock the Notifications