घायल अवस्था में मिला युवा कांग्रेसी निशांत
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के करीबी और युवा कांग्रेस के नेता निशांत पटेल मंगलवार दोपहर बाद लखनऊ के तालकटोरा इलाके से घायल अवस्था में पाये गए। पटेल सोमवार सुबह हरदोई जिले के एक होटल से लापता हो गए थे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि पटेल के शरीर पर चोटों के निशान हैं और वह अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि निशांत पटेल गुजरात के पूर्व मंत्री हंसमुख भाई पटेल के बेटे हैं और संगठन के चुनाव में भाग लेने के लिए पीठासीन अधिकारी के रूप में यहां आए हैं। पिछले करीब 15 दिन से उत्सव होटल में ठहरे थे।













Click it and Unblock the Notifications