26/11 के आंतकियों को मिली थी पाक नौसेना से ट्रेनिंग
पाक ने भेजे थे मौत के सौदागर
अधिकारी ने बताया, "कसाब ने कुबूल किया था कि मुंबई हमले में शामिल आतंकियों को पाकिस्तानी नौसेना ने प्रशिक्षित किया था और एक गोताखोर ने उन सभी को तैराकी और पानी के अंदर डुबकी लगाने का प्रशिक्षण दिया था।" अधिकारी ने कहा, "हेडली ने भारतीय जांचकर्ताओं से इस बात की पुष्टि की थी।"
पाक नौसेना ने आतंकियों को दी थी ट्रेनिंग
गृह सचिव जी.के.पिल्लै ने पिछले सप्ताह एक राष्ट्रीय दैनिक को बताया था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी, इंटर सर्विसिस इंटेलिजेंस (आईएसआई) ने मुंबई हमले को शुरू से अंत तक संयोजित और नियंत्रित किया था। हेडली ने भारतीय जांचकर्ताओं से यह भी खुलासा किया था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने आतंकियों द्वारा इस्तेमाल की गई नाव खरीदने के लिए 25 लाख रुपये दिए थे। सभी 10 आतंकी उसी नाव पर सवार होकर कराची से भारतीय समुद्री सीमा तक पहुंचे थे। उसके बाद वहां से मुंबई आने के लिए उन्होंने भारतीय ट्रालर कुबेर को अगवा किया था।













Click it and Unblock the Notifications