बिहार विधानसभा में हंगामा
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा प्रारंभ कर दिया। सत्ता पक्ष राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्यों ने भी महंगाई के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया।
विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने दोनों पक्षों के विधायकों को कई बार समझाने और शांत करने का प्रयास किया। हंगामा नहीं रुकने पर अध्यक्ष ने विधानसभा को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
विधानसभा में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित करीब सभी मंत्री तथा विपक्ष की नेता राबड़ी देवी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दीकी भी उपस्थित थे।
बिहार में विकास कार्यो में कथित वित्तीय अनियमितता मामले की जांच पटना उच्च न्यायालय द्वारा केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे जाने के बाद विपक्ष मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications