बच्चे के लिए नहीं बनाई थी कोई योजना : हैमिल्टन
पैंतीस वर्षीय हैमिल्टन ने सोमवार रात नाइन नेटवर्क के एक कार्यक्रम में एक साक्षात्कार के दौरान खुलासा किया कि जोन्स के साथ उनके विवाहेतर संबंध 1998 में शुरू हुए थे।
पिछले साल अगस्त में उन्होंने कोबी को जन्म दिया था लेकिन वह कहती हैं कि यह जन्म योजनागत नहीं था।
हैमिल्टन के बच्चे को जन्म देने से तीन महीने पहले जब उन्होंने जोन्स से उसका खर्च उठाने के लिए कहा तो दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई।
हैमिल्टन ने साक्षात्कार में कहा कि जोन्स दूर चले गए और वह मदद नहीं देना चाहते थे।
जोन्स के उनकी पत्नी जेनी से दो बेटियां हैं।
हैमिल्टन कहती हैं कि उन्हें उनका रिश्ता शुरू होने के तीन महीने बाद तक जोन्स के विवाह की जानकारी नहीं थी तब वह किस आधार पर संबंध खत्म करतीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications