'डॉक्टर डेथ' की सजा बढ़ाने की मांग
समाचार एजेंसी एएपी के अनुसार क्वींसलैंड के अटार्नी जनरल कैमरन डिक ने सोमवार को अदालत में नए सिरे से अपील की। नई अपील में कहा गया है कि पटेल का अपराध बेहद संजीदा है और उसकी सजा कहीं ज्यादा शख्त होनी चाहिए।
'डॉक्टर डेथ' के नाम से कुख्यात पटेल को तीन मरीजों की हत्या और एक मरीज के शरीर पर घाव करने के मामले में पिछले साल एक जुलाई को दोषी करार दिया गया था। उसे सात साल कैद की सजा हुई थी। पटेल के वकील की ओर से भी गुरुवार को इस सजा के खिलाफ याचिका दायर की गई।
दस्तावेजों से साफ है कि अदालत पटेल की सजा बढ़ा सकती है। अटार्नी की ओर से फिर अपील करने का जुडी केम्प्स ने स्वागत किया है। जूडी के पति गैरी का पटेल ने ऑपरेशन किया था जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications