उप्र में होटल से युवा कांग्रेसी नेता लापता
पुलिस के मुताबिक निशांत पटेल सोमवार शाम से ही हरदोई के 'उत्सव' होटल से लापता हैं। बताया जा रहा है कि जिले के संगठन चुनाव के मद्देनजर वह यहां आए थे।
हरदोई के पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया, "होटल के सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि पटेल शाम को रिक्शा से कहीं बाहर निकले थे। हम रिक्शा चालक की तलाश कर रहे हैं जो इस मामले में महत्वपूर्ण जानकारी दे सकता है।"
सिंह ने बताया कि पटेल का मोबाइल फोन और पर्स उनके बिस्तर के बगल में ही बरामद किया गया। पटेल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
गौरतलब है कि निशांत पटेल गुजरात के पूर्व मंत्री हंसमुख भाई पटेल के बेटे हैं और संगठन के चुनाव में भाग लेने के लिए पीठासीन अधिकारी के रूप में यहा आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications