नया अंतरिक्ष केंद्र स्थापित करेगा रूस

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक प्रधानमंत्री पुतिन ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि वोस्तोचनी अंतरिक्ष केंद्र पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र होगा जहां से रूस की अंतरिक्ष संबंधी गतिविधियों का स्वतंत्रता पूर्वक संचालन होगा।"

पुतिन ने सोमवार को मास्को के नजदीक कोरोलियोव में इनर्जिया एयरोस्पेश कार्पोरेशन का दौरा किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, "यह महत्वपूर्ण है कि नया अंतरिक्ष केंद्र सभी प्रस्तावित अंतरिक्ष परियोजनाओं को पूरा करने में अपनी सेवा देगा।"

वर्तमान में रूस तजाकिस्तान में स्थित बैकोनूर अंतरिक्ष केंद्र को प्रतिवर्ष 115 अरब डॉलर किराया देता है। इस अंतरिक्ष केंद्र से ही रूस अपने यानों का प्रक्षेपण करता है।

गौरतलब है कि इस परियोजना पर कुल 13 अरब डॉलर खर्च किया जाएगा। रूस में बनने वाला नया अंतरिक्ष केंद्र 550 वर्ग किलोमीटर में फैला होगा जिसे वर्ष 2015 में शुरू किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+