उप्र के अधिकांश इलाकों में बारिश
राजधानी लखनऊ के अलावा पीलीभीत, अमरोहा, उन्नाव, कानपुर, शाहजहांपुर, फैजाबाद, रायबरेली, गोंडा, बरेली, गोरखपुर, वाराणसी, झ्झांसी सहित विभिन्न जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश हुई।
फैजाबाद में 120 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई, लखनऊ में करीब 90 मिलीमीटर बारिश हुई। इस सीजन में पहली बार लखनऊ में इतनी बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। आगामी 24 घंटों के दौरान लखनऊ सहित पूर्वाचल, तराई, पश्चिमी और मध्य हिस्सों में तेज बारिश के आसार हैं।
बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लोग उमस से राहत महसूस कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के दूसरों इलाकों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications