मेरठ जेल से 9 कैदी फरार, 9 जेलकर्मी निलंबित

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में जघन्य अपराधों में बंद शाकिर, सुनील, मोमीन, संजय, सहजान, विजय, मनोज, इकराम और शकील देर रात पाइप के सहारे जेल की दीवार फांदकर भाग गए।

मेरठ के जिलाधिकारी भुवनेश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि फरार नौ कैदियों में सात आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे जबकि दो विचाराधीन थे।

उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कैदी देर रात किस समय भागे। रात को होने वाली गिनती के दौरान सभी कैदी मौजूद थे।

कुमार ने कहा कि पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने के बाद उस दौरान ड्यूटी पर मौजूद नौ जेलकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। जेल की दीवार के पास एक सीढ़ी बरामद की गई है।

सूत्रों के मुताबिक जेल प्रशासन के कुछ अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+