दिल्ली में फुहारों से मौसम खुशगवार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में सोमवार से अबतक 14.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
अधिकारी ने कहा, "दिल्ली में बादल छाएं रहेंगे और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।"
उन्होंने बताया कि राजधानी में न्यूनतम तापमान औसत से 1.4 डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
दिल्ली में पांच जुलाई को मानसून के दस्तक देने के आठ दिन बाद सोमवार रात में बारिश शुरू हुई।
अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में पांच जुलाई को बारिश शुरू हुई और सात जुलाई को भारी वर्षा हुई। इसके बाद सोमवार रात से बारिश शुरू हुई है।"
दिल्ली में मानसून आने के बाद 174 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। शहर में अधिकतम आद्र्रता 97 फीसदी और न्यूनतम 52 फीसदी दर्ज की गई।
रातभर हुई बारिश के चलते दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में यातायात जाम रहा। उद्योग विहार और गुड़गांव के शंकर चौक में भी लोगों को यातायात जाम की समस्याओं का सामना करना पड़ा।
दिल्ली में बदरपुर रोड और संगम विहार में बारिश का पानी भर गया। धौला कुंआ और महरौली-गुड़गांव मार्ग भी जाम रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications