भाजपा ने ममता पर निशाना साधा

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लगातार हो रही रेल दुर्घटनाओं के लिए मंगलवार को रेल मंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। इसके साथ ही भाजपा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी पर भी सुधारात्मक कदम उठाने में विफल रहने के लिए हमला किया।

भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि रेल मंत्री पश्चिम बंगाल की राजनीति में व्यस्त हैं, दूसरी ओर रेल यात्रा रेलवे की लापरवाही की सजा भुगत रहे हैं।

रूडी ने कहा, "संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) सरकार के दौरान भारतीय रेल की संचालन अक्षमता में बढ़ोतरी को लेकर भाजपा चकित है।"

रूडी ने कहा, "भयावह रेल दुर्घटनाएं भारतीय रेलवे का एक नियमित चरित्र बन गया है। तमाम यात्री मारे जा रहे हैं। मई 2009 से लेकर अब तक की कई बड़ी दुर्घटनाओं में 428 यात्री मारे जा चुके हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+