इजरायल के सामने अरब नेताओं ने घुटने टेके: अलकायदा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक वेबसाइट पर जारी ऑडियो टेप में अलकायदा के दूसरे बड़े सरगना आयमान अल-जवाहिरी ने कहा, "अरब नेताओं ने मार्च महीने में इजरायल से लीबिया में मुलाकात की। उन लोगों ने कहा कि यह उनकी सामरिक शांति की पहल थी। इसमें सामरिक शांति की बात क्या है? यह सिर्फ इजरायल के सामने आत्मसमर्पण करने जैसा है।"
अल-जवाहिरी ने कहा कि पश्चिम एशिया में अमेरिकी और इजरायली नीतियों के अनुरूप साजिश रची गई है। उसने गाजा पट्टी पर घेराबंदी करने के लिए मिस्र पर भी अपने लोगों का अनादर करने का आरोप लगाया।
गौरतलब है कि मार्च महीने में अरब नेताओं ने परोक्ष रूप से इजरायल-फिलीस्तीन वार्ता का समर्थन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications