करजई ने काबुल सम्मेलन का उद्घाटन किया

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अफगान सेना की क्षमता बढ़ाना, राजनीतिक सुधार, तालिबान आतंकवादियों के साथ सुलह और प्रशासन में सुधार के साथ ही सरकारी भ्रष्टाचार खत्म करना काबुल सम्मेलन की कार्यसूची में शीर्ष पर हैं। इस सम्मेलन में करीब 70 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून सहित 57 देशों और 11 क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

करीब 40 देशों के विदेश मंत्री सम्मेलन में हिस्सा लेने काबुल पहुंचे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन सोमवार शाम को काबुल पहुंची।

करजई और मून के सम्मेलन का उद्धाटन करने के बाद अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष दूत स्टाफन डी मिस्टुरा और अफगानिस्तान के वित्त मंत्री हजरत उमर जखीलवाल सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे हैं।

सम्मेलन के आरंभ होने से पहले अफगान अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सरकार की प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए दानदाता देशों द्वारा 13 अरब डॉलर की जिस रकम का वादा किया गया है उसका 80 फीसदी हिस्सा मिलेगा। तालिबान के साथ एक शांति योजना और नागरिक जीवन पर भी चर्चा की उम्मीद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+