भारत और पाक के साथ अमेरिका का समान व्यवहार : भाजपा

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका, भारत व पाकिस्तान के साथ समान व्यवहार करता है, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ आतंकी संगठनों से संपर्क के पुख्ता सबूत हैं।

भााजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने यहां संवाददाताओं को बताया, "अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन कह रही हैं कि अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन और तालिबान प्रमुख मुल्ला उमर पाकिस्तान में हैं, लेकिन इसके बाद भी वह पाकिस्तान को असैन्य सहायता दे रही हैं। आतंकी संगठनों के साथ पाकिस्तान के संबंध के पुख्ता सबूत के बावजूद अमेरिका भारत और पाकिस्तान के साथ समान व्यवहार कर रहा है।"

रूडी ने कांग्रेस नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2008 में असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करते समय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि अमेरिका भारत के साथ काम करेगा। "अब अमेरिका पाकिस्तान की मदद करने में लगा हुआ है।"

रूडी ने कहा, "असैन्य परमाणु दायित्व विधेयक अमेरिका के साथ घनिष्ठ रिश्ता बनाए रखने का संप्रग का एक दूसरा प्रयास है और भाजपा सरकार के इस कदम का कड़ा विरोध करती है। भाजपा का मानना है कि प्रधानमंत्री ने देश की विदेश नीति को गिरवी रख दी है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+