भारत-नेपाल सीमा पर चीनी नागरिक गिरफ्तार
एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात में दार्जिलिंग के उप-खंड सिलीगुड़ी में पानी टंकी इलाके में चीन के सिचुआन प्रांत की रहने वाली 48 वर्षीय जिपिंग ली को गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने बताया, "ली के पास कोई वीजा नहीं था।"
महिला के पास से अभी तक कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस और अन्य राष्ट्रीय जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications