बिहार में उमस भरी गर्मी बरकरार
पटना में सोमवार दोपहर बाद बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई, लेकिन मंगलवार सुबह तेज धूप निकली।
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार सुबह पटना का तापमान 26 डिग्री, भागलपुर और गया का तापमान 26़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पटना में मात्र 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि गया में 7़ 2 और भागलपुर में 34.2 मिलीमीटर बारिश हुई।
पटना में मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार वर्षा नहीं होने की वजह से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। कहा जा रहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में घने बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications