एलियंस ने घर पर हमला किया
समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के अनुसार 50 वर्षीय रैडीवोक लैजिक ने कहा कि अंतरिक्ष से कोई अलौकिक शक्ति उसके घर को छह बार निशाना बना चुकी है।
लैजिक प्रीजेंडोर के नजदीक उत्तरी बोस्निया के गोरनजी लाजीसी में रहते हैं।
बेलग्रेड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पुष्टि की है कि पत्थर के टुकड़े उल्का-पिंड हैं।
लैजिक ने कहा, "सचमुच मेरे घर पर किसी अलौकिक शाक्ति ने हमला किया था। मैं नहीं जानता कि मुझे क्या करना चाहिए। लेकिन मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा।"
उन्होंने कहा, "जान बूझकर छोटे उल्का-पिंडों से छह बार मेरे घर को निशाना बनाया गया।"
लैजिक ने कहा कि उल्का पिंड ऐसे गिरते हैं जैसे बारिश हो रही हो। पहली बार यह घटना नवंबर 2007 में हुई थी।
उन्होंने कहा, "परग्रही मेरे साथ खेल रहे हैं। मुझे नहीं पता कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं। उल्का-पिंडों की बारिश की वजह से मुझे नींद नहीं आती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications