नियामकों के काम में दखल देने की मंशा नहीं : प्रणब
हैदराबाद, 20 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को कहा कि स्वायत्त नियामक संस्थाओं के काम में हस्तक्षेप करने की सरकार की कोई मंशा नहीं है।
मुखर्जी ने कहा कि सभी क्षेत्रों के नियामकों को संसद में पारित कानूनों द्वारा दी गई स्वायत्तता बरकरार रहेगी।
उन्होंने कहा, "दो नियामकों के बीच विवाद की स्थिति से निपटने के लिए पहले ही स्थापित किए जा चुके संयुक्त तंत्रों द्वारा अध्यादेश जारी करके दोनों नियामकों के क्षेत्राधिकार का निर्धारण किया जाएगा।"
वित्त मंत्रालय के सर्वोच्च नियामक बनने के सवाल पर वित्त मंत्री ने कहा, "केवल इस क्षेत्र के अलावा सरकार की किसी नियामक की स्वायत्तता में हस्तक्षेप करने की कोई मंशा नहीं है।"
उन्होंने कहा कि देश में विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति काफी बेहतर है। उन्होंने कहा, "मैं विदेशी पूंजी निवेश का प्रवाह बढ़ने से चिंतित नहीं हूं क्योंकि यह अभी सामान्य स्तर पर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications