अफगानिस्तान में एकजुटता की अपील करेंगे मून

संयुक्त राष्ट्र, 20 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून मंगलवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में होने वाले एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस दौरान वह अफगानिस्तान की जनता से एकजुटता दिखाने और बेहतर भविष्य के निर्माण में योगदान देने की अपील करेंगे।

काबुल में अफगानिस्तान के भविष्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इस बैठक में दुनिया के 70 देशों के विदेश मंत्री और प्रतिनिधि तथा अंतर्राष्ट्रीय संगठन हिस्सा ले रहे हैं। 1970 के दशक के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में विदेशी नेता अफगानिस्तान में इकट्ठा हो रहे हैं।

मून के प्रवक्ता मार्टिन नेसिरकी ने सोमवार को कहा, "मून इस सम्मेलन के जरिए अफगानियों से एकजुट होकर भविष्य के निर्माण की अपील करेंगे।"

अपने काबुल प्रवास के दौरान मून अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+