तुर्की में 196 लोगों पर तख्तापलट की साजिश का आरोप
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इस्तांबुल की एक अदालत में इन लोगों पर यह अभियोग लगाया गया। अदालत में कहा गया कि इन लोगों ने वर्ष 2003 में तुर्की में तख्तापलट कर सत्ता पर काबिज होने की साजिश रची थी।
अभी यह तय नहीं किया गया है कि इन लोगों के खिलाफ सुनवाई कब शुरू होगी। इस मामले में दोषी करार दिए जाने पर इन लोगों को 20 साल तक कैद हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications