आम्रपाली एक्पप्रेस में लूटपाट (लीड-1)
पुलिस के अनुसार मंगलवार तड़के 5707 आम्रपाली एक्सप्रेस खगड़िया रेलवे स्टेशन पर रुकी थी और कुछ लुटेरे एक्सप्रेस के आरक्षित बोगी एस-4 में सवार हो गए। रेलगाड़ी जैसे ही स्टेशन से रवाना हुई कि चलती रेलगाड़ी में ही लुटेरे बोगी में लूटपाट करने लगे। लूटपाट का विरोध करने वाले यात्रियों से लुटेरों ने मारपीट भी की।
पुलिस ने बताया कि लूटपाट करने के बाद लुटेरे फरार हो गए। बाद में यात्रियों ने बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर इस मामले की जानकारी राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) को दी और शिकायत दर्ज कराई।
इस दौरान बेगूसराय स्टेशन पर रेलगाड़ी करीब एक घंटे तक खड़ी रही। बेगूसराय के जीआरपी के थाना प्रभारी वसी अहमद ने मंगलवार को बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और लुटेरों को पकड़ने के लिए मुहिम चलाई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications