राजस्थान में मनरेगा श्रमिकों में गोलीबारी में 1 की मौत
धौलपुर के पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि सिकन्दरपुर गांव में मनरेगा के तहत सड़क निर्माण कार्य पर शुक्ला का पुरा और सेंथियों का पुरा गांव के लोग काम कर रहे थे। इसी दौरान पूर्वाह्न् दोनों गांवों के लोगों में कहा सुनी हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया।
उन्होंने कहा कि गोलीबारी में रामलाल पण्डित (40) की गोली लगने से मौत हो गई और झगड़े में चार लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही सरमथुरा थानाधिकारी गुलाम नवी घटना स्थल पर पहुंच गए। घायलों को सरमथुरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications