मध्य प्रदेश में 3 साल में 27 बाघों की मौत
विधायक प्रदीप जायसवाल द्वारा विधानसभा में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए वन मंत्री सरताज सिंह ने बताया कि बीते तीन सालों मे मौत का शिकार बने बाघों में से चार का शिकार किया गया है, वहीं दो की वाहन दुर्घटना में मौत हुई है।
वन मंत्री द्वारा दिए गए ब्यौरे के मुताबिक कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में 12 बाघों की मौत हुई है जबकि पेंच राष्ट्रीय उद्यान में दो बांधवगढ में चार, सतपुड़ा होशंगाबाद में एक, वन विहार भोपाल में चार, उमरिया, सिवनी, सीहोर व सतना वन मंडलों में एक-एक बाघ की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications