महाराष्ट्र ने नायडू के खिलाफ आरोप वापस लिए (लीड-1)
जिला कलक्टर अजय घुलाने ने कहा कि राज्य के विधि एवं न्याय मंत्रालय की सिफारिश पर यह कदम उठाया गया।
घुलाने ने आईएएनएस से कहा, "नायडू और उनके 65 समर्थकों के खिलाफ सभी आरोप वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसे कुछ ही घंटे में पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद उन्हें आंध्र प्रदेश भेजने की व्यवस्था की जाएगी।"
उल्लेखनीय है कि गोदावरी नदी पर बाबली बांध विवाद में नायडू और उनके समर्थकों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications