बिहार विधानसभा में हाथापाई, कई विधायक घायल (राउंडअप)

विधानसभा की कारवाई प्रारंभ होते ही विपक्षी दल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के इस्तीफे की मांग आरंभ कर दी तो सत्ता पक्ष के सदस्य महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करना आरंभ कर दिया।

विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी द्वारा दोनों पक्ष के विधायकों को कई बार समझाने और शांत करने का प्रयास किया गया परंतु जब हंगामा नहीं थमा तो अध्यक्ष ने विधानसभा को पहली बार 12 बजे दिन तक स्थगित कर दी।

इसके बाद सदन की कार्यवाही और दो बार बाधित हुई। तीसरी बार जब दो बजे सदन बैठा तो कथित वित्तीय अनियमितता के विषय पर चर्चा प्रस्ताव आया। इसके बाद विपक्षी सदस्य शांत हो गए और चर्चा आरंभ हुई।

सता पक्ष के सदस्यों ने कथित वितीय अनियमितता पर अपना पक्ष रखना प्रारंभ किया तो विपक्षी दल फिर हंगामा करने लगे। इसके बाद पक्ष और विपक्ष के सदस्य आमने सामने आ गये। नारेबाजी और बहसबाजी के बीच दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें कम से कम सात विधायकों को हल्की चोटें भी आईं। इस दौरान रिपोर्टर टेबल को भी उठाकर फेंक दिया गया। इस दौरान कुर्सी और टेबुल भी फेंके गये। हंगामा देखते हुए अध्यक्ष ने बुधवार तक के लिए सदन स्थगित कर दी।

इस घटना के बाद विपक्षी दल के विधायक विधानसभा के अंदर ही धरने पर बैठ गए। विधानसभा में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित करीब सभी मंत्री उपस्थित थे।

घटना के बाद मुख्यमंत्री ने इसे विपक्षी दलों की कुंठा बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठ बोलकर भ्रम फैला रहा है तथा अपना प्रचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चर्चा के लिए बना है ना कि हंगामा के लिए। सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा को तैयार है।

लालू प्रसाद ने कहा कि इस घटना के पीछे मुख्यमंत्री का हाथ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इशारे पर ही विधानसभा में संवैधानिक अधिकार के तहत ट्रेजरी घोटाले मामले में उनका विरोध कर रहे विधायकों के साथ मारपीट की गई। कांग्रेस की बिहार इकाई के प्रवक्ता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि यह अलोकतांत्रिक घटना है। ऐसी घटनाओं का कभी समर्थन नहीं किया जा सकता।

उल्लेखनीय है कि बिहार में विकास कार्यो में कथित वितीय अनियमितता को लेकर पटना उच्च न्यायालय द्वारा इसकी जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे जाने के बाद विपक्ष मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+