बिहार में रेलगाड़ी में लूटपाट
पटना, 20 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले में मंगलवार तड़के एक रेलगाड़ी में हथियार बंद लुटेरों ने जमकर लूटपाट की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खगड़िया और बेगूसराय रेलवे स्टेशनों के बीच अम्रपाली एक्सप्रेस में लूटपाट की गई। लुटेरों ने दो लोगों की पिटाई भी की।
लूटपाट की घटना के बाद गुस्साए यात्रियों ने बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। बिहार में बीते छह महीने में रेलगाड़ियों में लूटपाट की कई वारदातें हो चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications