बदहवास मिले युवा कांग्रेस के नेता, कुछ बताने की स्थिति में नहीं (लीड-3)
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि पटेल के शरीर पर चोटों के निशान हैं और वह अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।
लखनऊ के पुलिस प्रमुख राजीव कृष्णा ने संवाददाताओं को बताया कि पटेल बदहवास और विक्षिप्त अवस्था में मिले हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है। चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। जब वह कुछ बताने की स्थिति में होंगे तो ही पता चल पाएगा कि पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय तक कहां रहे और हरदोई से लखनऊ वह कैसे आए।
इससे पहले हरदोई के पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह ने आईएएनएस को बताया, "होटल के सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि पटेल सुबह कुर्ता पायजामा पहनकर रिक्शा से कहीं बाहर निकले थे। सिंह ने बताया कि पटेल का मोबाइल फोन और पर्स उनके बिस्तर के बगल में ही बरामद किया गया।"
गौरतलब है कि निशांत पटेल गुजरात के पूर्व मंत्री हंसमुख भाई पटेल के बेटे हैं और संगठन के चुनाव में भाग लेने के लिए पीठासीन अधिकारी के रूप में यहां आए हैं। पिछले करीब 15 दिन से उत्सव होटल में ठहरे थे। निशांत हरदोई जिले के तहत आने वाली मिश्रिख लोकसभा सीट के प्रभारी और पीठासीन अधिकारी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications