कानों के लिए परेशानी बन सकता है मोबाइल फोन

एक अध्ययन में पाया गया है कि जो लोग प्रतिदिन औसतन 10 मिनट तक फोन पर बात करते हैं उनमें यह परेशानी 70 प्रतिशत तक बढ़ने की आशंका रहती है।

समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक जो लोग मोबाइल फोन पर बात करने के लिए अपने दोनों ही कानों का इस्तेमाल करते हैं और जिन्होंने लगातार चार वर्ष या इससे अधिक समय तक मोबाइल का इस्तेमाल किया हो उनमें यह परेशानी होने की आशंका दोगुनी हो जाती है।

दुनियाभर में लाखों लोगों को कानों की यह परेशानी है। इसका मुख्य कारण आघात या तेज शोर में रहना है। वैसे मानसिक या शारीरिक बीमारी जैसे अवसाद या किसी और बीमारी के कारण भी ऐसा हो सकता है।

ऐसा लगता है कि फोन में उत्पन्न होने वाली माइक्रोवेब ऊर्जा इस परेशानी का कारण हो सकती हैं।

आस्ट्रिया के विएना विश्वविद्यालय के पर्यावरण स्वास्थ्य संस्थान के हैंस-पीटर हटर ने यह अध्ययन किया था।

हटर ने कहा कि अध्ययन के परिणाम बताते हैं कि लंबे समय तक मोबाइल फोन पर बात करना और उच्च तीव्रता इस बीमारी से संबद्ध हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+