दुर्घटनावश चली गोली से 2 कांस्टेबल घायल
पुलिस के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक कांस्टेबल की बंदूक से दुर्घटनावश चल गई जिससे दो लोग घायल हो गए।
शहर के सेक्टर-39 में स्थित स्टेशन हाउस अधिकारी जनक राणा ने कहा, "सीआरपीएफ कांस्टेबल शिव पाल मंगलवार सुबह अपनी राइफल साफ कर रहा था। सफाई के दौरान चली गोली से एक अन्य कांस्टेबल भी घायल हो गया।"
राणा ने बताया, "घायल दोनों कांस्टेबल को स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं शोध संस्थान (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications