आस्ट्रेलिया की संघीय पुलिस ने भारत में कार्यालय खोला
आस्ट्रेलियाई उच्चायोग में भारतीय कार्यालय का शुभारंभ करने वाले संघीय पुलिस आयुक्त टोनी नेजस ने संवाददाताओं से कहा, "हम आतंकवाद विरोधी कार्रवाइयों में शामिल हैं, इसलिए अपने नागरिकों को आतंकवाद और साइबर अपराधों से बचाने के लिए हम इसे स्थापित कर रहे हैं।"
नेजस ने कहा कि आस्ट्रेलिया की संघीय पुलिस दोनों देशों में आपराधिक खतरों के खिलाफ भारत के सहयोग से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली में कार्यालय कानून व्यवस्था कायम रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय साझेदारों के रूप में भारत और आस्ट्रेलिया नशीले पदार्थो और मानव तस्करी, आतंकवाद और साइबर अपराध जैसे सीमा पार से जुड़े अपराधों के समान खतरों का सामना कर रहे हैं।
नेजस ने कहा कि कानूनी अधिकारियों की पारस्परिक अदला-बदली और एक संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम पर ताजा समझौता दोनों देशों की पुलिस के लिए लाभकारी होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications