रेल हादसा: झारखण्ड के 12 लोग मरे, कई लापता

धनबाद जिले के एक ही परिवार के तीन सदस्य हरिहर प्रसाद मिश्रा, उनकी बहू सुमन देवी और बेटे निर्मल मिश्रा की इस हादसे में मौत हो गई। निर्मल के दो बच्चे घायल हैं और एक बच्चा लापता है।

अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या 63 हो गई है। गंभीर रूप से घायल 34 लोगों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज और छह अन्य लोगों को कोलकाता के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में 150 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

गौरतलब है कि बीरभूम जिले के सैंथिया रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात उत्तरबंगा एक्सप्रेस ने भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी थी।

हादसे का शिकार हुई रेलगाड़ी सोमवार शाम साढ़े चार बजे पहुंची तो परेशान लोग अपनों के इंतजार में खड़े देखे गए। इस हादसे में सुरक्षित बचे लोग अपनों को भाग्यशाली कह रहे थे। दूसरी ओर कुछ लोगों को अपनों का इंतजार है जिनका इस हादसे के बाद कोई पता नहीं है।

उधर, रेलवे ने इस हादसे की जांच का आदेश सोमवार को दे दिया था। इस रेलमार्ग पर रेल सेवाएं फिर से सामान्य हो गई हैं। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल पुलिस की अपराध जांच शाखा (सीआईडी) की एक टीम ने घटनास्थल और सूरी जिले के सरकारी अस्पताल का भी दौरा किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+