झारखण्ड में बैंक प्रबंधक की हत्या
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "सरायकेला जिले में ग्रामीण बैंक की बागबेरा शाखा में प्रबंधक के पद पर तैनात परशुराम सिंह को मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी।"
अधिकारी ने बताया कि सिंह को जख्मी हालत में जमशेदपुर स्थित 'टाटा मेन अस्पताल' (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि कार्यालय जाते वक्त सिंह पर हमला किया गया। हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस












Click it and Unblock the Notifications