'बुनियादी जरूरतों के अभाव में गहरी होंगी आतंकवाद की जडें़'

पेन ने मंगलवार को अगरतला में संवाददाताओं से कहा, "अगर प्रशासन भोजन, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं लोगों को मुहैया नहीं कराता है तो आतंकवाद की जड़ें गहरी होती चली जाएंगी।"

उन्होंने कहा, "आतंकवाद की जड़ें बहुत गहरी हैं। बहुत सारे लोग आतंकवाद अपनी तुच्छ मानसिकता के लिए इस्तेमाल करते हैं। पूरी दुनिया इस खतरे को झेल रही है। अमेरिका आतंकवाद को खत्म करने के लिए कूटनीति, विकास और रक्षा सबका सहारा लेता है।"

पेन त्रिपुरा की चार दिनों की आधिकारिक यात्रा पर रविवार को यहां पहुंचीं। उन्होंने पश्चिमी त्रिपुरा में पारंपरिक पर्व 'खारची' में शिरकत किया। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं-सहायता समूहों के सदस्यों से भी मुलाकात की।

त्रिपुरा में आतंकवाद पर काबू पाए जाने के मसले पर इस अमेरिकी अधिकारी ने कहा, "मेरे मुताबिक त्रिपुरा एक शांतिपूर्ण राज्य है। यहां पहले कुछ आतंरिक विवाद रहे हैं। परंतु अब यहां शांति है। मैं यही जानने की इच्छुक हूं कि यहां हिंसा पर कैसे नियंत्रण किया गया।"

पेन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत के साथ संबंध को मजबूत करने की बात पहले ही कर चुके हैं। भारत अमेरिका के बीच परमाणु समझौता दोनों के रिश्तों में एक महत्वपूर्ण आयाम है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+