क्लीनजिंग उत्पादों से हो सकता है स्तन कैंसर!
शोधकर्ताओं के मुताबिक जो महिलाएं एयर फ्रेशनर्स और त्वचा में होने वाले फफूंद संक्रमण को दूर करने या त्वचा पर कभी-कभी होने वाले काले या सफेद संक्रमण को दूर करने के लिए क्लीनजिंग उत्पादों का इस्तेमाल करती हैं उनमें स्तन कैंसर की आशंका ज्यादा होती है।
अमेरिका के सायलेंट स्प्रिंग इंस्टीट्यूट की जूलिया ब्रूडी ने एक टीम के साथ काम करते हुए फोन पर साक्षात्कार के माध्यम से स्तन कैंसर पीड़ित 787 महिलाओं और 721 तुलनात्मक महिलाओं का अध्ययन किया था।
उन्होंने कहा कि जो महिलाएं क्लीनजिंग उत्पादों का इस्तेमाल ज्यादा करती हैं उनमें इनका कम इस्तेमाल करने वाली महिलाओं की तुलना में स्तन कैंसर का खतरा दोगुना हो जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications