इराक में विस्फोट, 8 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक सरकारी सूत्र ने बताया कि बगदाद के उत्तर में स्थित बकुबा शहर में एक कार विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई और 22 जख्मी हो गए।
कार ऑटोमोबाइल की एक दुकान और कॉफी की दुकान के बीच में खड़ी थी। सूत्र ने बताया कि विस्फोट की वजह से अन्य कई कार क्षतिग्रस्त हो गए।
एक पुलिस सूत्र ने बताया कि किरकुक शहर में गश्ती दल को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में तीन पुलिकर्मी घायल हो गए।
दक्षिण किरकुक के ताजा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक अन्य बम को निष्क्रिय कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
