रेल हादसा : अब तक मिल रहे हैं शवों के अंग

सैंथिया। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुए रेल हादसे के बाद राहत कार्य में जुटे बचावकर्मियों ने घटनास्थल से मंगलवार को भी शवों के अंग बरामद किए।

अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या 63 हो गई है। गंभीर रूप से घायल 34 लोगों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज और छह अन्य लोगों को कोलकाता के अस्पतालों में भर्ती करा गया है। इस हादसे में 150 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

क्लिक करें- रेल हादसो से जुड़ी खबरें

रेलवे ने इस हादसे की जांच का आदेश सोमवार को दे दिया था। इस रेलमार्ग पर रेल सेवाएं फिर से सामान्य हो गई हैं। राज्य पुलिस की अपराध जांच शाख (सीआईडी) की एक टीम ने घटनास्थल और सूरी जिले के सरकारी अस्पताल का भी दौरा किया।

गौरतलब है कि बीरभूम जिले के सैंथिया रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात उत्तरबंगा एक्सप्रेस ने भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी थी। इससे पहले इसी वर्ष 28 मई को पश्चिमी मिदनापुर के झारग्राम में नक्सलियों द्वारा पटरी पर तोड़फोड़ करने की वजह से ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इसके बाद एक मालगाड़ी ने इन डिब्बों को टक्कर मार दी जिससे 148 लोग मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+