रेल हादसे को लेकर संदेह है : ममता बनर्जी

कोलकाता। रेल मंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुए रेल हादसे को लेकर 'कुछ संदेह' हैं। इस हादसे में 49 लोग मारे गए हैं। घटनास्थल पर रवाना होने से पहले ममता ने संवाददाताओं से कहा, "हमें कुछ संदेह है। हम सूचना एकत्रित कर रहे हैं। पूरा विवरण आ जाने दीजिए।"

पढ़े : राज्यों के समाचार

उन्होंने कहा, "यह एक दुखद घटना है। लोगों की जान बहुत महत्वपूर्ण है। हमें इस हादसे पर गहरा खेद है। दो महीने के भीतर पश्चिम बंगाल में यह दूसरा हादसा है। इसके लिए हम माफी चाहते हैं।" बीरभूम जिले के सैंथिया रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात उत्तरबंगा एक्सप्रेस ने भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में 150 लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+