एक साल में हुई कई बड़ी रेल दुर्घटनाएं

नई दिल्ली । आज हुए बंगाल रेल हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। लोगों का ये सफर मौत के सफर में तब्दील हो गया है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के वीरभूमि जिले में रविवार देर रात हुआ रेल हादसाबीते एक वर्ष के दौरान का छठा बड़ा हादसा था।

इससे पहले के पांच बड़े रेल हादसों का विवरण इस प्रकार है-

28 मई, 2010: पश्चिमी मिदनापुर के झारग्राम में नक्सलियों द्वारा पटरी पर तोड़फोड़ करने की वजह से ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके बाद एक मालगाड़ी ने इस डिब्बों को टक्कर मार दी। इस घटना में 148 लोग मारे गए।

16 जनवरी, 2010: उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की वजह से कालिंदी एक्सप्रेस और श्रमशक्ति एक्सप्रेस में टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग मारे और कई घायल हो गए।

2 जनवरी, 2010: उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की वजह से पांच रेलगाड़ियों तीन हादसों का शिकार हो गईं। इनमें 15 लोग मारे गए।

14 नवंबर, 2009: जयपुर के निकट बस्सी में मंडोर एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इससे सात यात्रियों की मौत हो गई और 60 घायल हो गए।

21 अक्टूबर, 2009: मथुरा-वृंदावन रेलवे स्टेशनों के बीच गोवा एक्सप्रेस ने मेवाड़ एक्सप्रेस को टक्कर मार दी। इस घटना में 22 लोग मारे गए और 26 घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+