महिलाओं को सशक्त बनाता है बुर्का: ब्रिटिश मंत्री
पर्यावरण मंत्री कैरोलाइन स्पेलमैन कहती हैं कि बुर्का पहनने की स्वतंत्रता से महिलाएं सशक्त हुई हैं।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक कैरोलाइन ने यह बात तब कही जब आप्रवासन मंत्री डैमिएन ग्रीन ने टोरी पार्टी में उठ रहीं बुर्का पर प्रतिबंध की मांगों का विरोध किया है।
ग्रीन का कहना था कि यह प्रतिबंध ब्रिटिश संस्कृति के खिलाफ होगा और सहिष्णुता और पारस्परिक सम्मान की परंपरा वाले समाज के विपरीत होगा।
इंटरनेट आधारित सर्वेक्षण कंपनी यूगोव द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि 67 प्रतिशत लोग ब्रिटेन में बुर्के को गैरकानूनी बनाना चाहते हैं।
फ्रांस की संसद के निचले सदन ने बहुमत के साथ बुर्के पर प्रतिबंध को स्वीकृति दे दी है जबकि स्पेन और बेल्जियम में भी इस तरह के कानून बनाने की तैयारी है।
प्रतिबंध के समर्थक टोरी सांसदों में फिलिफ होलोबोन भी शामिल हैं। फिलिप ने एक विधेयक रखा है जिसके मुताबिक सार्वजनिक स्थान पर किसी का भी मुंह ढककर चलना गैरकानूनी होगा।
वैसे कैरोलीन कहती हैं कि महिला अधिकारों के लिए बुर्का पहनना महत्वपूर्ण है।
वह कहती हैं, "मैं इस देश में एक इस तरह नहीं रहना चाहती कि जहां महिलाओं को यह बताया जाए कि वे क्या पहन सकती हैं और क्या नहीं पहन सकतीं। मैं अफगानिस्तान से बाहर हूं और मुझे लगता है कि मैं यह ज्यादा बेहतर ढंग से समझ सकती हूं कि क्यों ज्यादातर मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनना चाहती हैं।"
उन्होंने कहा कि बुर्का मुस्लिम महिलाओं की संस्कृति का हिस्सा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications