लालू और पासवान ने रेल हादसे की जांच की मांग (लीड-1)
पटना, 19 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुए रेल हादसे पर दो पूर्व रेल मंत्रियों राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तथा लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने दुख जताया है। दोनों नेताओं ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
लालू प्रसाद ने सोमवार को मोतिहारी के दौरे पर जाते हुए पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि वर्तमान रेल मंत्री के कार्यकाल में रेल हादसे बढ़े हैं। उन्होंने इन रेल हादसों की गंभीरता से जांच की आवश्यकता बताई।
पासवान ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए रेल मंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह रेल मंत्रालय के कायरें को गंभीरता से नहीं ले रही हैं। उन्होंने कहा कि ममता पश्चिम बंगाल की राजनीति में भाग लें या फिर रेल मंत्रालय संभालें।
गौरतलब है कि बीरभूम जिले के सैंथिया रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात उत्तरबंगा एक्सप्रेस ने भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में 60 लोगों के मारे जाने और 150 के घायल होने की पुष्टि की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications