मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं उमर
मुख्यमंत्री के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि राज्य के मौजूदा हालात के मद्देनजर उमर को केंद्र सरकार ने पूरी मदद का भरोसा दिलाया है। उमर नई दिल्ली में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम से मुलाकात के बाद रविवार को श्रीनगर लौटे।
सूत्रों ने बताया, "उमर ने अपनी सरकार मजूबत करने के कदमों पर केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा की। उन्हें केंद्र सरकार की ओर से पूरी मदद का भरोसा दिया गया है।"
कश्मीर घाटी में 11 जून को सुरक्षा बलों के साथ झड़प में एक किशोर के मारे जाने के बाद से यहां हिंसा शुरू हो गई थी। इसके बाद से यहां 14 लोग मारे गए।
राज्य में सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेंस की कार्यकारी समिति की 22 जुलाई को बैठक हो रही है। इसमें पार्टी को मजबूत करने के बारे में चर्चा की जाएगी। केंद्रीय मंत्री फारुक अब्दुल्ला को फिर से पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications