दिल्ली स्कूल की पूर्व छात्रा बनीं हार्वर्ड में प्रोफेसर
वाशिंगटन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनामिक्स की छात्रा रहीं गीता गोपीनाथ को हार्वर्ड युनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र का प्रोफेसर नियुक्त किया गया है। गोपीनाथ, विश्वविद्यालय के इतिहास में भारतीय मूल की पहली महिला प्रोफेसर बनी हैं।
कोलकाता में पैदा हुईं गोपीनाथ (38) को उभरते बाजार में व्यापार चक्र और अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के आरपार कीमतों में उतार-चढ़ाव का विशेषज्ञ माना जाता है। इसके पहले वह हार्वर्ड में अर्थशास्त्र की एसोसिएट प्रोफेसर थीं। वहां वह 2005 से विभाग की सदस्य रहीं।
हार्वर्ड के फैकल्टी ऑफ आर्ट एंड साइंसेस में समाज विज्ञान के डीन, स्टीफन कोसलिन ने कहा, "उभरते बाजारों पर प्रोफेसर गोपीनाथ का शोध अति उनके व्यापार चक्र के बारे में हमारी समझ के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ है। और कीमत स्थिरता को लेकर उनका अध्ययन बड़े अर्थशास्त्रियों में अति महत्वपूर्ण साबित हुआ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications