वाघा के रास्ते भारत को सामान भेज सकेगा अफगानिस्तान
इसके बदले में पाकिस्तान को अफगानिस्तान के रास्ते मध्य एशियाई देशों को अपने सामानों के निर्यात की अनुमति होगी।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है कि इससे संबंधित एक समझौते पर रविवार की शाम पाकिस्तानी वाणिज्य मंत्री अमीन फहीम और अफगानिस्तान के वाणिज्य मंत्री अनवारुल हक ने हस्ताक्षर किया। इस अवसर पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन उपस्थित थे।
सूत्रों ने कहा कि वाघा के रास्ते अफगानिस्तान को भारतीय सामनों को भेजे जाने के मुद्दे पर भारत के साथ द्विपक्षीय बातचीत के दौरान चर्चा होगी।
समझौते में कहा गया है कि अफगानी ट्रकों को अफगानी पारगमन निर्यात कार्गो को निर्धारित मार्गो के जरिए पाकिस्तानी बंदरगाहों और वाघा पर ले जाने की अनुमति होगी।
वापसी यात्रा के दौरान अफगानी ट्रकों को पाकिस्तान से अफगानिस्तान के लिए सामानों को ले जाने की छूट होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications